फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Couple arrested with 724 grams of hashish

Mandi News: मसेरन में 724 ग्राम चरस के साथ दंपती गिरफ्तार, मामला दर्ज

Wed, 10 Apr 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 10 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested with 724 grams of hashish
पुलिस थाना पधर के तहत वि​भिन्न स्थानों पर लहलहाते अफीम के खेत जिनको पुलिस ने नष्ट किया है।
मंडी। जिला पुलिस मंडी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग पुलिस थानों में तीन केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक दंपती से 724 ग्राम चरस बरामद की है, जबकि दो मामलों में करीब 45,120 अफीम के पौधे जब्त कर नष्ट कर दिए हैं। पुलिस खेत के मालिक का पता लगाने में जुट गई है। इसके लिए राजस्व विभाग से भी पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रणजीत सिंह और उसकी पत्नी संगीता देवी निवासी डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट से 724 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर मंडी मे एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय से तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस थाना पधर के तहत पुलिस चौकी टिक्कन की टीम ने खरयाना नाला, देवगढ़ के पास तीन अलग-अलग खेतों में 24,670 अफीम के पौधों को मौके पर नष्ट कर दिया। पधर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में पुलिस थाना पधर के तहत पुलिस चौकी की टीम ने लरहयान गांव रिहायशी मकानों से ऊपर तीन अलग-अलग खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर 20,450 पौधों को नष्ट कर दिया। इस मामले में भी पुलिस थाना पधर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि खेतों के मालिक का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। तीनों ही मामलों में नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed