{"_id":"6acbd92b747762e7d70d68a4","slug":"councilors-will-now-decide-where-new-lights-will-be-installed-in-their-areas-mandi-news-c-90-1-mnd1027-217183-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब पार्षद तय करेंगे अपने क्षेत्र में कहां लगेंगी नई लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब पार्षद तय करेंगे अपने क्षेत्र में कहां लगेंगी नई लाइटें
विज्ञापन
नगर निगम मंडी में बदलेगी प्रकाश व्यवस्था, शहर में लगेंगे 800 नए पोल और लाइटें
विद्युत के साथ सौर ऊर्जा पर रहेगा जोर, ऊर्जा-बचत मॉडल की ओर बढ़ा निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी शहर की गलियों और मोहल्लों को रोशन करने के लिए 800 नई स्ट्रीट और सोलर लाइटें स्थापित करने जा रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में लाइटें लगाने के स्थान संबंधित पार्षद तय करेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार अंधेरी गलियों और रास्तों को रोशन करने में मदद मिलेगी। निगम ने योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विस्तृत खाका तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वर्तमान में मंडी शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 5,500 स्ट्रीट लाइटें स्थापित हैं। इसके अलावा पूर्व में नगर निगम में शामिल किए गए क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर करीब 280 सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं। अब प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ बिजली पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से निगम सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठा रहा है। नई योजना के तहत 400 विद्युत स्ट्रीट लाइटें और 400 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी।
इस पहल से शहर की अंधेरी गलियों और रास्तों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं, सोलर लाइटें लगने से बिजली की खपत कम करने और नगर निगम के बिजली बिल के खर्च में कटौती करने में भी मदद मिल सकती है। संबंधित वार्डों के पार्षद अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर लाइटें लगाने के स्थान चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
संबंधित वार्ड के पार्षद अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जरूरतों के अनुसार नई स्ट्रीट व सोलर लाइटें लगाने के स्थान निर्धारित करेंगे। 400 विद्युत और 400 सोलर लाइटों के इस नए चरण से शहर की प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, सोलर लाइटों के माध्यम से ऊर्जा की बचत को भी बढ़ावा मिलेगा। -सुमन ठाकुर, महापौर, नगर निगम मंडी