फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Councilors passed new house tax rates

Mandi News: पार्षदों ने पारित कर दीं गृहकर की नई दरें

Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Councilors passed new house tax rates
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते महापौर वींरेद्र भट्ट व आयुक्त एचएस राणा। संवाद
मंडी। नगर निगम मंडी में गृहकर की नई दरों पर पार्षदों ने भी अपनी मोहर लगा दी है। शुक्रवार को नगर निगम के हाउस में पार्षदों ने सर्वसम्मति से गृहकर उपनियम-2024 को स्वीकृति प्रदान की है। अब यह मामला शहरी विकास विभाग को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल के बाद सभी वार्डों में वित्त वर्ष 2024-25 से गृहकर के बिल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने अक्तूबर में गृहकर की नई दरें प्रस्तावित की थीं। तब कुछ पार्षदों ने इसका विरोध भी जताया था। इसके बाद नगर निगम ने लोगों से भी इसे लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। सभी के सुझाव मिलने के बाद इसमें कुछ बदलाव किया गया। वार्डों को ए, बी, सी और डी जोन में बांटा गया। शुक्रवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और आयुक्त एचएस राणा के नेतृत्व में हुए हाउस में सभी पार्षदों ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

उपनियम बनने के बाद अप्रैल से मर्ज एरिया के वार्डों को भी पहली बार गृहकर चुकाना होगा। तीन साल की रियायत अवधि खत्म होने के बाद अब मर्ज एरिया के लोगों को एक साल पांच महीने का एक साथ बिल थमाया जाएगा। गृहकर का निर्धारण पांच फेक्टर के हिसाब से किया जाएगा। नगर निगम पहले ही लोगों को साफ कर चुका है कि घर के आंगन, किचन, गार्डन, कृषि भूमि और गोशाला पर कर नहीं लगाएगा। पहले प्लॉट एरिया पर 10 फीसदी की दर से कर लगाया जा रहा था, लेकिन बाद में विरोध के चलते अब सभी जोन में तीन फीसदी की दर से कर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन पांच फेक्टर से होगा कर का निर्धारण
1. आपका घर कौन सी लोकेशन में आता है। शहरी है या ग्रामीण
2. मकान का स्ट्रक्चर देखा जाएगा कि कच्चा है या पक्का
3. घर कितना पुराना है
4. घर में किरायेदार रह रहे हैं या खुद रह रहे हैं
5. घर की रिहायशी गतिविधि कैसी है। व्यावयायिक तो नहीं है
...........

किस जोन में कितना लगेगा गृहकर प्रति वर्ग मीटर
अधिभोग का प्रकार जोन ए जोन बी जोन सी जोन डी
स्व आवासीय 22.79 16.9 10 6
किराये पर आवासीय 45.58 34 20 12.69
स्व वाणिज्यिक 102 77.76 49 32.4
किराये पर वाणिज्यिक 204 156 97.2 64.8
-------

आसान नहीं निगम के लिए गृहकर वसूलना
नगर निगम ने गृहकर की दरें प्रस्तावित कर दी हैं। अभी तक नए सिरे से गृहकर को लेकर सर्वे का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में गृहकर के नए बिल जारी करने में देरी हो सकती है। गृहकर का सर्वे सरकारी एजेंसी करेगी। अभी तक एजेंसी की ओर से इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निगम की ओर से एजेंसी को पैसा दिया जा चुका है।



...
प्रस्तावित गृहकर की दरों पर सभी पार्षदों ने सहमति दे दी है। अब इसे शहरी विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नई दरों के हिसाब से गृहकर बिल दिए जाएंगे।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed