फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Councilor should also take responsibility along with Jal Shakti Department, get sewerage work completed in 5 months

Mandi News: जलशक्ति विभाग के साथ पार्षद भी लें जिम्मेदारी, 5 महीनों में पूरा करवाएं सीवरेज का काम

Wed, 16 Oct 2024 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 16 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Councilor should also take responsibility along with Jal Shakti Department, get sewerage work completed in 5 months
निगम कार्यालय में हुई बैठक में विधायक अनिल शर्मा ने दिए निर्देश, 31 मार्च को लैप्स हो जाएगा पैसा
विज्ञापन

क्राॅसर
कार्य को लेकर विभागों के अधिकारियों में तालमेल न होने पर जताई चिंता
कहा- अधिकारी शहर के विकास कार्यों को महापौर और पार्षदों को बताना जरूरी समझें

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। निगम के शहरी क्षेत्र के वार्डों में सीवरेज लाइन के कार्यों को अगले 5 महीनों में पूरा करने के लिए स्थानीय पार्षद भी जिम्मेदारी लें और जलशक्ति विभाग का सहयोग करें। ये निर्देश विधायक अनिल शर्मा ने मंगलवार को निगम कार्यालय में आयुक्त और महापौर की अगुआई में हुई 3 विभागों की बैठक में अधिकारियों और पार्षदों को दिए।
उन्होंने ध्यान में लाया कि सरकार ने सीवरेज लाइन के कार्य के लिए 38 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पहले ठेकेदारों ने भुगतान न होने पर काम बंद कर दिया था, लेकिन अब पैसा मिलने के बाद इसमें तेजी लानी होगी। बैठक में जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारी और सदर विधानसभा के तहत आते वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने सीवर लाइन के जगह-जगह लीकेज पर चिंता जताई और पार्षदों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास करवाते हुए कहा कि उनका भी दायित्व है कि वह अपने-अपने वार्ड में सीवर के कार्य को पूरा करवाए। कोई समस्या आ रही है तो उसे सुलझाए ताकि समय पर काम पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विभागों के अधिकारियों में कार्य को लेकर तालमेल न होने पर भी विधायक चिंतित दिखे और कहा कि जेल रोड में सड़क का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है, जबकि जल शक्ति विभाग को इसका पता भी नहीं है। इस कारण कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जो भी विकास के कार्य चल रहे हैं, उनके बारे में महापौर समेत पार्षदों को जानकारी देना उचित समझें।
पंचवक्त्र मंदिर की सुरक्षा, तटीकरण और पड्डल से पंचवक्त्र मंदिर तक सड़क टूरिज्म के माध्यम से बनाने के बारे में भी विधायक ने पार्षदों को अवगत करवाया। इसके अलावा शहर में बिजली की तारों को व्यवस्थित करने और जेल रोड में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कारण पानी और बिजली के खंभे की लाइनमेंट को लेकर सुझाव दिए गए। बैठक में महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपमहापौर माधूरी कपूर, आयुक्त एचएस राणा, पार्षद अलकनंदा हांडा, हरदीप सिंह राजा समेत सदर के पार्षद और तीनों विभागों के अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग के राज कुमार सैणी, लोक निर्माण विभाग के डीके वर्मा और विद्युत बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।

कोट्स
24 घंटे मिले शिकायत की सुविधा
महापौर वीेरेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में विद्युत बोर्ड से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायत सुनने के लिए एक कर्मचारी तैनात करने का आग्रह किया गया। विभाग ने बताया कि जल्द ही शिकायत सुनने के लिए सब स्टेशन में कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। सीवर लाइन के कार्य को पूरा करवाने के लिए निगम गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed