फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corporation will run special campaign for cleanliness in wards from 17th

Mandi News: वार्डों में स्वच्छता के लिए निगम 17 से चलाएगा विशेष अभियान

Sat, 14 Sep 2024 02:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation will run special campaign for cleanliness in wards from 17th
मंडी। नगर निगम मंडी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा, स्वाभाव, स्वच्छता संस्कार व स्वच्छता’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता बैठकें आयोजित की जाएंगी। शहरवासियों को इन बैठकों में भाग लेकर मंडी को स्वच्छ बनाने में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान 20 सितंबर को खलियार वार्ड में सुबह 11 बजे बिजनी पंचायत घर में बैठक होगी। इसके बाद राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दो बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन शीतला माता मंदिर में बैठक की जाएगी और दोपहर बाद हैप्पी सर्विस स्टेशन के पास सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर के अनुसार 21 सितंबर को पड्डल वार्ड की बैठक सर्व शिक्षा समिति कार्यालय सौली खड्ड में होगी और दोपहर बाद होम गार्ड कॉलोनी के पास सफाई अभियान। नेला वार्ड की बैठक शिला किपर में होगी और बाल्कमेश्वर मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया जाएगा। 23 को मंगवाई वार्ड की बैठक विश्वकर्मा मंदिर में होगी। इसके बाद सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। सन्याहड़ वार्ड की बैठक विस्को रिजॉर्ट में होगी और यहां सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 को तल्याहड़ वार्ड की बैठक पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास की जाएगी, जिसके बाद सफाई अभियान चलाया जाएगा। पैलेस कॉलोनी-1 की बैठक होटल कंफर्ट में होगी और दोपहर बाद शिव मंदिर के पास सफाई की जाएगी। 25 सितंबर को पैलेस कॉलोनी-2 की बैठक गणपति मंदिर में होगी और क्षेत्रीय अस्पताल के पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सुहड़ा वार्ड की बैठक गुरु रविदास गुरुद्वारा में होगी और अंबेडकर पार्क के पास सफाई अभियान।

26 सितंबर को समखेतर वार्ड, 27 थनेहड़ा वार्ड और 28 सितंबर को दोहंधी वार्ड की बैठक करने के बाद सफाई अभियान चलाए जाएंगे। नगर निगम मंडी ने सभी नागरिकों को इन सफाई अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed