फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corporation will raid meat shops in the city to check cleanliness system

Mandi News: सफाई व्यवस्था की जांच के लिए शहर में मीट की दुकानों पर दबिश देगा निगम

Tue, 21 May 2024 05:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation will raid meat shops in the city to check cleanliness system
खड्ड में गंदगी डालने की मिल रहीं शिकायतें, टाउन हॉल के पास एक का काटा चालान
विज्ञापन

निगम की टीम ने सफाई पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया की मौजूदगी में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सकोडी खड्ड में बकरों और मुर्गों का वेस्ट मटीरियल गिराने पर नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए नगर निगम ने शहर की सभी मीट की दुकानों का निरीक्षण करने का फैसला लिया है। सोमवार को टाउन हॉल के पास खड्ड में गिराए गए बकरों और मुर्गों के वेस्ट मटीरियल को लेकर निगम की टीम ने सफाई पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया की मौजूदगी में निरीक्षण किया और एक मीट दुकानदार का 2000 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा यहां पर अन्य मीट की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया और बकरों को काटने और वेस्ट मटीरियल गिराने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया।

इस दौरान मीट के दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। निगम का कहना है कि अब पूरे शहर में मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। दुकानों में देखा जाएगा कि दुकानदार बकरों और मुर्गों को कहां काट रहे हैं। उनका वेस्ट मटीरियल कहां गिराया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में नगर निगम की ओर से शहर के बीचोंबीच गुजरने वाली सकोडी खड्ड की सफाई की गई थी, लेकिन मौजूदा समय में हाउन हाल के पास फैली बदबू पर पक्षियों ने मुंह मारना शुरू कर दिया था। उधर, नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि निगम सफाई को लेकर गंभीर है। मीट बेचने वाले कुछ दुकानदारों के खिलाफ वेस्ट मटीरियल खड्ड में गिराने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते शहर में सभी दुकानदारों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed