फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Controversy even before SPU convocation ceremony

Mandi News: एसपीयू के दीक्षांत समारोह से पहले ही विवाद

Mon, 09 Sep 2024 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Controversy even before SPU convocation ceremony
प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने लगाए अनदेखी के आरोप, निमंत्रण कार्ड से नाम भी गायब
विज्ञापन


कहा, चुनौतियों के बीच एसपीयू को स्थापित करने में हमेशा दिन रात किया काम

केंद्र से 20 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिलाया, अब छीन लिए कई अधिकार

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अपने पहले ही दीक्षांत समारोह से पूर्व सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। 12 सितंबर को होने वाले समारोह से पहले एसपीयू की प्रो वाइस चांसलर प्रो अनुपमा सिंह ने वीसी पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। कहा कि निमंत्रण कार्ड से उनका नाम तक गायब है। जबकि उन्होंने इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने में दिन रात काम किया है।
अनुपमा सिंह का आरोप है कि नए वीसी के आने के बाद धीरे-धीरे उनके कई अधिकार छीन लिए गए। समारोह की आयोजन कमेटियों में भी उनको नहीं शामिल किया गया और पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित होकर यहां पर उन्हें दरकिनार किया गया है। समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर और आईआईटी रोपड़ के निदेशक राजीव आहुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका आरोप है कि यह पूरा कार्यक्रम कुलपति ललित अवस्थी की देखरेख में तैयार किया गया है। इस निमंत्रण कार्ड में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील वर्मा के साथ उनका नाम प्रमुखता से शामिल है, जबकि निमंत्रण से विश्वविद्यालय के दूसरे सर्वोच्च अधिकारी प्रो वाइस चांसलर अनुपमा सिंह का नाम गायब है।
विज्ञापन

अनुपमा सिंह ने कहा कि यह सब कुछ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किया गया है। उधर, एसपीयू के वीसी प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि कार्ड आयोजन कमेटी के द्वारा ही तय किया गया है। वह कुछ दिनों से बाहर थे, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed