Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractors demonstrated for pending payment of two thousand crores

Mandi News: दो हजार करोड़ के लंबित भुगतान के लिए ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contractors demonstrated for pending payment of two thousand crores
मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर ठेकेदार एसोसिएशन के सदस्य नारेबाजी करते हुए। संवाद
मंडी। ठेकेदारों ने दो हजार करोड़ रुपये से अधिक लंबित भुगतानों की शीघ्र अदायगी की प्रदेश सरकार से मांग उठाई है। मांग को लेकर वीरवार को ठेकेदारों ने मंडी शहर में हल्ला बोला और प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। ठेकेदारों ने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश ठेकेदार संघ के अध्यक्ष केशव नायक और महासचिव भूपिंद्र महाजन ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों की ओर से निष्पादित विकास कार्यों की अनुमानित दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पिछले कई महीनों से ठेकेदारों को प्राप्त नहीं हुई है। यह स्थिति न केवल निर्माण-उद्योग बल्कि प्रदेश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था को गंभीर संकट की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन

कहा कि अदायगी न मिलने से ठेकेदारों के ऋण खाते अनियमित होकर एनपीए घोषित हो रहे हैं। भुगतान अटकने के कारण देनदारियां समय पर निपट नहीं पा रही हैं। इसके अलावा हजारों कुशल-अकुशल मजदूरों को वेतन देने में देरी के कारण उन्हें आजीविका संकट झेलना पड़ रहा है। कहा कि संघ की मांग है कि लंबित बिलों का चरणबद्ध नहीं बल्कि एकमुश्त भुगतान के लिए विशेष पैकेज जारी किया जाए। कार्य प्रगति के अनुसार तिमाही अंतरिम भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed