फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consumers upset over charging extra money for delivering cylinder to home

Mandi News: सिलिंडर घर तक पहुंचाने के अतिरिक्त पैसे वसूलने पर बिफरे उपभोक्ता

Fri, 11 Oct 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset over charging extra money for delivering cylinder to home
गैस प्रभारी से मिले डबरोग के गैस उपभोक्ता, समस्या का लेकर लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड नंबर 7 डबरोग में घरेलू गैस सिलिंडर वितरण को लेकर सामाजिक संस्था पीपल्स वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद की अगुवाई में वीरवार को गैस एजेंसी प्रभारी से मिला और उन्हें सिलिंडर वितरण संबंधी मांग पत्र सौंपा।

लोगों ने एजेंसी प्रभारी को बताया कि डबरोग वार्ड में घर-घर गैस सिलिंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि पहले नगर परिषद क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कीमत वितरण सेवा शामिल रहती है जो लगभग 884-885 रुपये है। बावजूद इसके लोगों से सिलिंडर घर तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। अध्यक्ष कृष्ण चंद ने बताया कि क्षेत्र के कई स्थानों पर 50 रुपये या उससे अधिक का शुल्क लिया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है। पिछले कई वर्षों से चली आ रही इस समस्या से स्थानीय लोग परेशान है। गैस एजेंसी अधीक्षक जीवना देवी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि परिषद क्षेत्र में बिना अतिरिक्त शुल्क के घर-घर सिलिंडर डिलीवरी की जाए। प्रतिनिधिमंडल में जीवन लाल, राजकुमार, नेकराम, अमृतलाल, सुरेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed