फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consumers stopped a gas cylinder truck in Shanan.

Mandi News: शानन में उपभोक्ताओं ने रोकी गैस सिलिंडर की गाड़ी

Tue, 14 Apr 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Consumers stopped a gas cylinder truck in Shanan.
जो​गिंद्रनगर के शानन में गैस सिलिंडर हासिल करने को लेकर गहराए विवाद के बीच आक्रोशित उपभोक्ता थम
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गैस आपूर्ति के दावे हवा साबित होने के बाद अब उपभोक्ताओं और गैस संचालकों में कहासुनी तक होने लगी है। सोमवार को शहर से शानन हरनाला के लिए रवाना हुई गैस सिलिंडर की गाड़ी को कुछ उपभोक्ताओं ने शानन प्रोजेक्ट की चेकपोस्ट के समीप ही रोक डाला तो साथ लगते गांव के उपभोक्ता भड़क उठे।
विज्ञापन

आरोप था कि शानन प्रोजेक्ट से सटे गांव में घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी आपूर्ति के लिए निर्धारित थी। लेकिन आधे रास्ते में ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू कर दी गई। इससे पात्र गांव के लोगों को गैस को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे तक विवाद के बीच गैस सिलिंडर की गाड़ी के पहिये थमे रहे। इससे शानन सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी थम गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद गैस सिलिंडर का आवंटन शुरू हुआ और शानन प्रोजेक्ट से सटे गांव के उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने का भरोसा मिलने के बाद माहौल शांत हुआ। गहमा गहमी के बीच सौ से अधिक गैस सिलिंडर वितरित किए गए। इसमें कुछ उपभोक्ताओं के मायूस होकर लौटने पर देर शाम तक उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

शानन और हरनाला के उपभोक्ताओं के लिए सोमवार को गैस सिलिंडरों की गाड़ी भेजी गई थी। लोगों की अधिक भीड़ एकत्रित हो जाने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई थी, लेकिन मौके पर मौजूद गैस कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए गैस सिलिंडर की आपूर्ति करवाकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। शहरी क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध करवाने के प्रयास गैस एजेंसी के संचालक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार, प्रभारी, इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed