फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consumers in Gaduhi village were enraged when domestic gas supply was disrupted.

Mandi News: गडूही गांव में घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने पर भड़के उपभोक्ता

Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Consumers in Gaduhi village were enraged when domestic gas supply was disrupted.
ग्रामीणों ने खाली सिलिंडरों के साथ जताया रोष
विज्ञापन

आरोप, 23 फरवरी के बाद गडूही गांव में गैस की आपूर्ति नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। भराडू पंचायत के गडूही गांव में गैस आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ता भड़क गए हैं। दो माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर बुधवार को पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने खाली सिलिंडरों के साथ रोष जताया।
भराडू पंचायत के पूर्व उपप्रधान जोगिंद्र सिंह का आरोप है कि 23 फरवरी के बाद गडूही गांव में गैस आपूर्ति नहीं हुई है। लकड़ी के चूल्हे जलाकर लोग भोजन की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। ग्रामीण चतर सिंह, खेम सिंह, करतार सिंह, बचित्र सिंह, निहाल सिंह ने बताया कि रसोई गैस किल्लत से ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। महिलाओं, बजुर्गों और स्कूल पढ़ रहे बच्चों को भी भोजन की व्यवस्था समय पर न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गैस संकट को लेकर गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर अब उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

जोगिंद्रनगर में इंडेन गैस एजेंसी के निर्धारित रूटों पर गैस की गाड़ियां निरंतर भेजी जा रही है। वहीं जिन उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है उन्हें शहरी क्षेत्र में भी गैस की गाड़ियों से आपूर्ति की जा रही है। -राकेश कुमार, प्रभारी, इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर

बॉक्स

गडूही गांव में गैस का संकट किन परिस्थितियों में बना है, इसकी जानकारी संबंधित गैस एजेंसियों से हासिल कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -केसी पुरी, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed