{"_id":"68c3103130954dedc30ac1c4","slug":"connectivity-will-be-established-between-kullu-manali-in-10-days-work-is-going-on-at-war-footing-at-two-places-mandi-news-c-90-1-ssml1045-169270-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 10 दिनो में कुल्लू-मनाली के बीच होगी कनेक्टिविटी, दो जगह युद्धस्तर पर चल रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 10 दिनो में कुल्लू-मनाली के बीच होगी कनेक्टिविटी, दो जगह युद्धस्तर पर चल रहा कार्य
Fri, 12 Sep 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
मंडी। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कुल्लू-मनाली भाग के बीच 10 दिन में कनेक्टिविटी हो जाएगी। मौजूदा समय में बिंदू ढांक व कलॉथ में एनएचएआई युद्धस्तर पर कार्य करवा रहा है ताकि सिंगल लेन कनेक्टिविटी चल सके। दोनों जगह फोरलेन को भारी नुकसान पहुंचा है।
कुल्लू से मनाली के बीच 12 में से 10 जगह सिंगल लेन कनेक्टिविटी बन चुकी है। हालांकि यहां से यातायात फिलहाल नहीं चल रहा है। लेफ्ट बैंक से वाहनों की आवाजाही हो रही है। दो जगह सिंगल लेन सड़क बनने पर यहां से भी आ-जा सकेंगे। कुल्लू से मनाली के बीच कई जगह मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच कई चुनौतियों से जूझते हुए एनएचएआई ने कार्य किया। हालांकि बीच-बीच में बारिश ने बाधा पहुंचाई, दोबारा बनाई अस्थायी सड़क को नुकसान पहुंचाया। बावजूद इसके एनएचएआई की टीम ने फिर से 10 जगह सिंगल लेन कनेक्टिविटी बनाई।
उधर, एनएचएआई मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि कुल्लू-मनाली के बीच दो जगह पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। दस दिन के भीतर कनेक्टिविटी बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए दिन-रात टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
टनल व फ्लाईओवर का विशेषज्ञ करेंगे निरीक्षण
मंडी से कुल्लू के बीच टनल व फ्लाईओवर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इनकी मरम्मत करवाने से पहले पूरी जांच करवाई जाएगी। भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ही कार्य होगा। फ्लाईओवर का डिजाइन समेत हर चीज को ध्यान में रखते हुए ही कार्य होगा। विशेषज्ञ निरीक्षण कर जायजा लेंगे। इसी के बाद यहां कार्य करवाए जाएंगे।
गडकरी ने बहाली कार्यों को तेजी लाने के दिए हैं निर्देश
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई के अध्यक्ष व अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर भी बहाली कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है। अध्यक्ष को भी मंत्री ने हरसंभव मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यों की समीक्षा की और मौजूदा हालातों का फीडबैक लिया।