फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Connections of those who irrigate with drinking water will be cut

Mandi News: पेयजल से सिंचाई करने वालों के कटेंगे कनेक्शन

Mon, 20 Apr 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Connections of those who irrigate with drinking water will be cut
2500 रुपये का लगेगा जुर्माना, गर्मियों में जलसंकट पर विभाग अलर्ट
विज्ञापन

फील्ड में तैनात अधिकारियों को सख्ती बरतने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में पेयजल के दुरुपयोग पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। गर्मी के मौसम में पेयजल योजनाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जलशक्ति विभाग ने फील्ड में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। पेयजल का उपयोग सिंचाई या वाहन धोने में करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे और 2500 रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा।



उपमंडल जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल में सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें फील्ड स्टाफ के माध्यम से कार्रवाई करने की शक्तियां दी गई हैं। अप्रैल से जून के दौरान संभावित भीषण गर्मी को देखते हुए दुर्गम क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल में 65 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 150 से ज्यादा पेयजल स्रोत और लगभग 300 जल भंडारण टैंक आरक्षित किए गए हैं। जलशक्ति विभाग ने टुल्लू पंप के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया है और उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। जलशक्ति विभाग मंडल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता शेखर कटोच ने बताया कि नोडल अधिकारियों की तैनाती कर पानी की बर्बादी रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed