{"_id":"6a45221b7925e2053106f4c3","slug":"connection-will-be-disconnected-if-rainwater-is-discharged-into-the-sewerage-system-mandi-news-c-90-1-mnd1026-203049-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीवरेज में बारिश का पानी छोड़ा तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीवरेज में बारिश का पानी छोड़ा तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
सीवरेज सिस्टम सुचारु रखने और ओवर फ्लो समस्या से बचने के लिए विभाग सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में सीवरेज लाइनों में अनधिकृत निकासी रोकने के लिए जलशक्ति विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। भवनों से बारिश का पानी सीवरेज पाइप लाइन में छोड़े जाने पर पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे और जुर्माना भी वसूला जाएगा। विभाग के अनुसार सीवरेज सुविधा केवल घरेलू मलमूत्र की निकासी के लिए है, लेकिन कुछ उपभोक्ता बारिश के पानी और ठोस कचरे को भी लाइनों में बहा रहे हैं, जिससे पाइप लाइनें चोक हो रही हैं। बुधवार को कनिष्ठ अभियंता अराध्य की अगुवाई में टीम ने ऐसे मामलों की जांच की। दोषी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे और आदेश न मानने पर कार्रवाई होगी।
बॉक्स
उपभोक्ताओं की लापरवाही से समस्याएं आ रही हैं। पहले नोटिस देकर चेताया जाएगा, इसके बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप राठौर, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग जोगिंद्रनगर