{"_id":"67820d2e926112bd5a007703","slug":"congresss-guarantees-were-just-election-stunts-rakesh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145025-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज चुनावी स्टंट थी कांग्रेस की गारंटियां : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज चुनावी स्टंट थी कांग्रेस की गारंटियां : राकेश
Sat, 11 Jan 2025 03:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
राकेश जम्वाल।
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू खुद अपने ही बयानों से कांग्रेस के झूठे वादों और गारंटियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पांच लाख सरकारी नौकरियों और पहले साल में एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी। मगर अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ये दावे सिर्फ चुनावी स्टंट थे।
राकेश जम्वाल ने कहा कि दो साल में दो लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने केवल मात्र 13,704 पदों को ही भरा है। हजारों पद अभी भी खाली पड़े हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आंकड़ों की बाजीगरी से जनता को गुमराह कर रहे हैं। ई-टैक्सी योजना को लेकर किया गया वादा भी धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस सरकार केवल बयानबाजी में व्यस्त है। युवाओं का भविष्य अंधकार में है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के बजाय अपनी विफलताओं को छिपाने में लगी हुई है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। रोजगार और विकास के जो सपने दिखाए गए थे, वे अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने की बजाय सरकार बहानेबाजी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपनी नाकामी और झूठे वादों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मंच पर कांग्रेस के इन झूठे दावों को उजागर करेगी और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद