फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress united, let's all go together :kuldeep singh

हाईकमान जिसे टिकट देगा उसी के साथ चलेंगे : कुलदीप

Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress united, let's all go together :kuldeep singh
मंडी में बैठक में भाग लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकु? - फोटो : Mandi
मंडी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी के गांधी भवन में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस बात पर बल दिया कि लोकसभा उपचुनाव में जिस भी उम्मीदवार को कांग्रेस हाईकमान टिकट देगा, उसी के साथ चलेंगे।
विज्ञापन

गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ रही। यहां सरकाघाट और जोगिंद्रनगर की तरह कार्यकर्ताओं ने बखेड़ा खड़ा नहीं किया। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी। इसके लिए सभी को एकजुटता एवं संगठित होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

आज कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है और लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। परिवार में मनमुटाव होता रहता है। परिवार के मुखिया को चाहिए कि सभी को साथ बैठा कर समस्या को सुलझाया जाए। हमें कार्यकर्ता और नेता की दीवार को गिराना है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि कोई भी चुनाव नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता लड़ते हैं। इसलिए सभी को संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाना है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई तब प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। भाजपा ने तो चार सालों में केवल क्षेत्रवाद की ही राजनीति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता छात्र स्कूल मंडी पहुंचे। वहां चल रहे पार्किंग निर्माण और शॉपिंग कांप्लेक्स का जायजा लिया। सरकार से स्कूल भवन को पुन: यथावत स्वरूप में बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी आश्रय शर्मा, निगम पार्षद योगराज, चंपा ठाकुर, योगेश सैनी, गुरमुख सिंह, पार्षद राजेंद्र मोहन, लाभ सिह, अलकनंदा हांडा, अनिल सेन, ओम प्रकाश, प्रकाश ठाकुर, रिंकू चंदेल, प्रदीप शर्मा सहित निगम क्षेत्र के सभी 15 वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed