फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress took votes on the basis of false guarantees: Vandana

झूठी गारंटियों के आधार पर कांग्रेस ने लिए वोट : वंदना

Tue, 02 Dec 2025 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
Congress took votes on the basis of false guarantees: Vandana
कहा- कांग्रेस सरकार 300 यूनिट भी मुफ्त बिजली नहीं दे पाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की जिला पार्षद वंदना गुलेरिया ने कहा कि 4 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाली भाजपा की रैली में धर्मपुर क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेकर मौजूदा कांग्रेस सरकार के प्रति अपना गहरा जन-आक्रोश प्रकट करेंगे। वंदना गुलेरिया ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता से बड़ी-बड़ी गारंटियों के आधार पर वोट तो ले लिए, लेकिन आज जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

बयान में वंदना ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से शुरू किए गए अनेक विकास कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्य शुरू होना तो दूर, पुराने विकास कार्यों में एक ईंट तक नहीं लगी है। कहा कि 2023 की आपदा के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश को भारी आर्थिक सहायता प्रदान की, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को आधारभूत आवास, पुनर्वास और जमीन उपलब्ध कराने में बुरी तरह विफल रही है। वंदना गुलेरिया ने कहा कि कई मार्गों पर डंगे नहीं लगे, सड़कें लगातार टूट रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों पर कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये गारंटी के नाम पर भ्रमित किया गया। युवाओं को वादा की गई 5 लाख नौकरियों का कोई अता-पता नहीं है। कहा कि कांग्रेस सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली नहीं दे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed