{"_id":"6938642eed23f5adb50f46e7","slug":"congress-state-president-and-ministers-camped-in-mandi-for-the-conference-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178838-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सम्मेलन के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत मंत्रियों ने मंडी में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सम्मेलन के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत मंत्रियों ने मंडी में डाला डेरा
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में प्रस्तावित जनसंकल्प सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडी में तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को लेकर प्रदेश नेतृत्व और मंत्री मंडी में ही डेरा डाले हुए हैं। तैयारियों की व्यापक समीक्षा के लिए लगातार कई दौर की बैठकें हो रही हैं। इनमें आयोजन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को एक-एक कर परखा जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार और मंत्री जगत नेगी के साथ अनिरुद्ध सिंह ने मंडी में डेरा डाल लिया है। पड्डल मैदान में मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है और आयोजन स्थल को व्यवस्थित तरीके से सजाया जा रहा है। सम्मेलन के लिए किसी भी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए मौके पर खुद मंत्री जगत सिंह नेगी दौरा कर व्यवस्थाएं जांच रहे हैं। मंच के दोनों ओर ध्वनि व्यवस्था, लाइटिंग, कुर्सियों की पंक्तियां और वीआईपी बैठने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जगत सिंह के अलावा विनय कुमार और अनिरुद्ध सिंह भी मंगलवार शाम को मंडी पहुंच गए हैं।
प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों में तेजी लाई है। मंडी जिला प्रशासन ने प्रदेश भर से आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमें कार्य कर रही हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। उधर, सम्मेलन का जायजा ले रहे मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि सम्मेलन में आगामी दो सालों के लिए प्रदेश सरकार का विजन रखा जाएगा। सम्मेलन की सारी तैयारियां तय समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी। संवाद