{"_id":"68deba695c33ca102403fee1","slug":"congress-remembers-great-men-on-gandhi-shastri-birth-anniversary-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171794-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने याद किए महापुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने याद किए महापुरुष
विज्ञापन
मंडी के गांधी भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि देते कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की ओर से वीरवार को गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव चेत राम ठाकुर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस अवसर पर चेत राम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे और पूरा देश उन्हें बापू के नाम से जानता है। 2 अक्तूबर का दिन पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है।
लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी और साहस के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति को बढ़ावा मिला तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना की गई। इस अवसर पर कृष्णा टंडन, आकाश शर्मा, कर्मचंद भाटिया, योग राज, प्रकाश कश्यप, योगेश पटियाल, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।