{"_id":"6a118e5254406bdc4f098925","slug":"congress-protest-in-chail-chowk-against-inflation-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197780-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महंगाई के खिलाफ चैलचौक में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महंगाई के खिलाफ चैलचौक में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई तक बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा
25 मई को जिला मुख्यालयों में बड़े आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को चैलचौक बाजार में केंद्र सरकार के धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में नाचन ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन की अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीप शर्मा ने की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है और लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के निर्देश पर धरना-प्रदर्शन की तस्वीरें और समाचार पत्रों की कतरनें केंद्रीय कार्यालय दिल्ली भेजी जा रही हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान जनता की आवाज उठाने के लिए चलाया जा रहा है और आगामी 25 मई को जिला मुख्यालयों में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
धरने में प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, ब्रह्म दास चौहान, केसरी लाल, दीवान चंद शर्मा, चमन उपमन्यु, विमला देवी, उमा शर्मा, एडवोकेट हेम सिंह ठाकुर, पंकज संधू और अनिल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।