फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress legal department burnt effigy of Bikram Singh

Mandi News: सुंदरनगर में कांग्रेस लीगल विभाग ने फूंका पूर्व मंत्री विक्रम सिंह का पुतला

Thu, 29 Dec 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Congress legal department burnt effigy of Bikram Singh
सुंदरनगर में वीरवार को पूर्व मंत्री विक्रम सिंह का पुतला फूंकते कांग्रेस लीगल विभाग के सदस्य। स? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसजनों में उठा ज्वार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

इसके विरोध में वीरवार को सुंदरनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल विभाग के महासचिव अरुण प्रकाश आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललित चौक पर बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू समेत प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। आर्य ने कहा कि पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रदेश के साथ-साथ हर महिला का अपमान किया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर विधायक ने नारेबाजी को लेकर माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रदेश लीगल सेल के सचिव रितिन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, चंद्र कौशल, राहुल कपूर, अमी चंद, सुप्रिया, ऋषि शर्मा, संजय सलवानी, पवन ठाकुर, मनोज कुमार, दौलत राम, मणिमहेश, निशीकांत जम्वाल, ओमप्रकाश और विनोद महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed