फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress government is misleading the people of the state: Gandhi

प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की सरकार : गांधी

Wed, 23 Oct 2024 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 23 Oct 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Congress government is misleading the people of the state: Gandhi
नेरचौक (मंडी)। भाजपा बल्ह मंडल की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन




विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। सभी वर्ग प्रदेश की सुक्खू सरकार से दुखी हैं, जो केवल जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। उन्होंने बल्ह विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या और किसानों को सिंचाई सुविधा न मिलने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन




बैठक में बल्ह विधानसभा के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। आज सभी वर्ग प्रदेश की सुक्खू सरकार से दुखी हैं। यह सरकार झूठ पर झूठ बोलने में माहिर है। आज बल्ह विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में पेयजल दिक्कत पेश आ रही है। इसी तरह किसानों को भी सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस सरकार मात्र जनता को गुमराह करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यही कारण है कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए सभी वर्गों में उत्साह है। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि बल्ह विधानसभा में अब तक लगभग 19,600 सदस्य बन चुके हैं। यह अभियान 30 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में मंडल महामंत्री कुलदीप, सुरेंद्र ठाकुर, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चेत राम, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed