फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Confluence at JNEC Sundarnagar, students enthralled the audience with skits

Mandi News: जेएनईसी सुंदरनगर में संगम, विद्यार्थियों ने नाटियों से बांधा समां

Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Confluence at JNEC Sundarnagar, students enthralled the audience with skits
सुंदरनगर के राजकीय जेएन इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव संगम 2025 कार्यक्रम में स
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। राजकीय जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनईसी) सुंदरनगर में सांस्कृतिक उत्सव संगम-2025 का आयोजन किया गया। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. राजीव खंडूजा ने उत्सव का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन नेतृत्व कौशल, संगठन कौशल, प्रबंधन कौशल और सॉफ्ट स्किल जैसे कौशल विकसित करने में मदद करते हैं जो आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव में इंजीनियरिंग स्नातकों को सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलता है। संगम समिति के अध्यक्ष प्रो. रितेश कौंडल ने बताया कि विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से भारतीय और पश्चिमी संस्कृति के मिश्रण के साथ कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसमें कॉलेज विद्यार्थियों ने भंगड़ा, पहाड़ी नाटी और फैशन परेड सहित कई एकल और समूह प्रस्तुतियों से समां बांधा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed