फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Conductor and sub-inspector collided in a moving bus, driver intervened

Mandi News: चलती बस में भिड़ गए परिचालक और उप निरीक्षक, चालक ने किया बीच बचाव

Sun, 28 Jan 2024 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Conductor and sub-inspector collided in a moving bus, driver intervened
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट से मंडी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस में छह यात्रियों के पास टिकट न मिलने पर शनिवार सुबह परिचालक और उपनिरीक्षक बस में ही आपस में भिड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने बस सड़क किनारे रोकी और बीच बचाव किया, जबकि घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। परिचालक का आरोप है कि उपनिरीक्षक ने उससे टिकट मशीन छीनी और थप्पड़ मार दिया, जबकि उपनिरीक्षक का आराेप है कि परिचालक को टिकट काटने की नसीहत पर उसने मारपीट की। घटना के बाद परिचालक कैश बैग के साथ बस को छोड़कर चला गया। दोनों ने सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे सरकाघाट से मंडी के लिए बस रवाना हुई। बस नवाही पहुंची तो यहां उप निरीक्षक रमेश चंद सवार हो गए। पुलिस को सौंपी शिकायत में रमेश चंद ने बताया कि जांच पड़ताल पर उन्हें 24 में छह यात्रियों के पास टिकट नहीं मिले। इसके बाद वे बस की सीट नंबर एक पर बैठ गए। यहां 100 रुपये का आर्थिक दंड लगाने की बात पर परिचालक आग बबूला हो गया। टिकट काटने की नसीहत पर परिचालक ने पीछे से उस पर लात घूंसे बरसा दिए। इस बीच चालक ने बस सड़क किनारे लगाकर बीच बचाव किया। घटना के बाद परिचालक कैश बैग लेकर बस छोड़कर चला गया। सूचना मिलने पर निगम ने दूसरे परिचालक का इंतजाम किया और बस को गंंतव्य के लिए रवाना किया। उधर, परिचालक ने भी घटना को लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इस पूरी घटना को लेकर वायरल हुए वीडियो में परिचालक किसी से रुपये नहीं लेने का तर्क देता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी आरएम सरकाघाट मेहर चंद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले में विभागीय जांच पड़ताल भी की जाएगी। जांच के दौरान परिचालक की सेवाएं बस में नहीं ली जाएंगी। कहा कि मामले में पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। वहीं, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed