फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Computer science, AI courses to be started at Basa, Padhar campuses

Mandi News: बासा, पधर कैंपस में शुरू होंगे कंप्यूटर विज्ञान, एआई पाठ्यक्रम

Fri, 09 May 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Computer science, AI courses to be started at Basa, Padhar campuses
एसपीयू मंडी में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित बैठक म
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय को पधर और बासा कैंपस मिलने के बाद अब यहां पर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी आरंभ हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन कैंपस में कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बीएड और बीएएलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों शुरू करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने योजना की रूपरेखा तैयार की है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने पर कैंपस में ये पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कुलपति के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके कार्यकाल के दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जश्न मनाया और विश्वविद्यालय के लिए भविष्य की आकांक्षाओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रो. अवस्थी ने कर्मचारियों को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बासा और पधर कैंपस में नए पाठ्यक्रम कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बीएड और बीएएलएलबी शुरू करके विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों को और मजबूत करने की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने एक अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्टाफिंग चुनौतियों का समाधान करने और छात्र सहायता सेवाओं में सुधार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस समारोह में विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, सभी डीन और संकाय सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed