फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Competitions held on Sports Day in Ladbhadol

Mandi News: लडभड़ोल में खेल दिवस पर करवाईं प्रतियोगिताएं

Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Competitions held on Sports Day in Ladbhadol
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय लडभड़ोल में योग करते करते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक घंटा, खेल के मैदान में थीम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि और फिट इंडिया प्रतिज्ञा के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद के आदर्शों और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के खेल प्रभारी सहायक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रोजाना कम-से-कम एक घंटे की शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया की खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना, अनुशासन और सशक्त समाज का निर्माण होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed