फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Colourful presentations by women won accolades

Mandi News: महिलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लूटी वाहवाही

Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Colourful presentations by women won accolades
पडोह (मंडी)। ग्राम पंचायत स्योग में चल रहे माता त्रिपुरी भैरवा मेले में मंगलवार को विभिन्न महिला मंडलों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं सजधर कर मेले में पहुंचीं और अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

शिव शक्ति महिला मंडल खनीरली की महिलाओं ने समूह गान और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब समां बांधा, इसे दर्शकों की खूब तालियां मिलीं। स्वयं सहायता समूह त्रियंबला की महिलाओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। हर्षिता और भवानी के युगल नृत्य ने हम किसी से कम नहीं के संदेश को जीवंत कर दिखाया।
विज्ञापन

भैरवा महिला मंडल जागर और विकास महिला मंडल सरांडा की ओर से नाटी और समूह गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नोबल स्कूल एवं कॉलेज पंडोह की प्रधानाचार्य प्रीत किरण बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। स्योग पंचायत प्रधान वीना महंत और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने आयोजकों को बधाई दी। कहा कि पंडोह क्षेत्र का यह मेला इसलिए भी विशेष है क्योंकि यहां महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। उनकी प्रस्तुतियों ने आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed