{"_id":"6a24f69354236d6766070f9b","slug":"college-student-found-dead-in-rented-room-at-gohar-overdose-suspected-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर में कॉलेज छात्र का शव कमरे में मिला, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर में कॉलेज छात्र का शव कमरे में मिला, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
Sun, 07 Jun 2026 10:12 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:12 AM IST
सार
मंडी जिले के गोहर उपमंडल में किराये के कमरे में रह रहे 25 वर्षीय कॉलेज छात्र देवन ठाकुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौके से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मंडी के गोहर उपमंडल के गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक कॉलेज छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है। कमरे से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय देवन ठाकुर निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। वह वानिकी महाविद्यालय गोहर में अंतिम वर्ष का छात्र था और गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह देवन की माता ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने मकान मालिक से कमरे में जाकर देखने का आग्रह किया। मकान मालिक के दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा धक्का देने पर खुल गया और भीतर देवन मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर गोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया मौके से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है।