फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   college student found dead in rented room at gohar overdose suspected

Mandi News: गोहर में कॉलेज छात्र का शव कमरे में मिला, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Sun, 07 Jun 2026 10:12 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 07 Jun 2026 10:12 AM IST
सार

मंडी जिले के गोहर उपमंडल में किराये के कमरे में रह रहे 25 वर्षीय कॉलेज छात्र देवन ठाकुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौके से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
college student found dead in rented room at gohar overdose suspected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मंडी के गोहर उपमंडल के गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक कॉलेज छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है। कमरे से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय देवन ठाकुर निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। वह वानिकी महाविद्यालय गोहर में अंतिम वर्ष का छात्र था और गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह देवन की माता ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने मकान मालिक से कमरे में जाकर देखने का आग्रह किया। मकान मालिक के दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा धक्का देने पर खुल गया और भीतर देवन मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया मौके से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed