फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   college student fight each other

एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Fri, 05 Aug 2016 10:19 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 05 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
college student fight each other
पिटाई - फोटो : Demo Pic

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में शुक्रवार को एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। जिसमें दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। एबीवीपी की ओर से सदर थाना में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि वह कालेज परिसर में अकेला था। बाकी कार्यकर्ता पौधरोपण दिवस मनाने के लिए कांगणीधार गए थे। बीमार होने के कारण वह कांगणीधार नहीं गया था। एनएसयूआई के हमित जंबाल और उसके साथियों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हिमांशु ने आरोप लगाया है कि एनएसयूआई जिला अध्यक्ष और उसके साथी नशे में थे और उनके साथ कुछ बाहरी तत्व भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे वहां से मौके पाकर निकल गए।
विज्ञापन


इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता कांगणीधार से पौधरोपण कर वापस आ रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड के पीछे दूदर रोड पर उलझे। वहां पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। उसके बाद एबीवीपी ने कालेज परिसर में प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन ने एनएसयूआई के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हमित जंबाल का कहना है कि बैनर हटाने को लेकर एबीवीपी अध्यक्ष ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ गालीगलौज और मारपीट की है। सदर पुलिस थाना प्रभारी चेतसिंह भंगालिया ने कहा कि एबीवीपी की ओर से शिकायत आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed