फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   College professors boycotted classes for one hour

कॉलेज प्राध्यापकों ने एक घंटे किया कक्षाओं का बहिष्कार

Wed, 25 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
College professors boycotted classes for one hour
मंडी वल्लभ कालेज में मांगों को लेकर धरना देते शिक्षक। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर प्राध्यापकों ने एक घंटे कक्षाओं का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के प्राध्यापकों ने दोपहर साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक गेट मीटिंग की। वल्लभ कालेज मंडी समेत जिले के 18 कालेजों गाढ़ागुसैणी, थाची, लंबाथाच, करसोग, निहरी, बासा, पनारसा, पधर, बलद्वाड़ा, सरकाघाट, लडभड़ोल, रिवालसर, कोटली, जोगिंद्रनगर, बरोट, संधोल और धर्मपुर कॉलेजों मेें एक घंटे तक कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।

वल्लभ कॉलेज के प्रवेश द्वार पर 35 शिक्षकों ने विरोध प्रदर्श में भाग लिया। एचजीसीटीए के राज्य उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए पिछले 6 सालों से प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिए हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। अब उन्हें मजबूरन आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed