फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM should clarify whether the economic condition of the state is bad or not: Jairam

सीएम स्पष्ट करें प्रदेश के आर्थिक हालात खराब हैं या नहीं : जयराम

Mon, 02 Sep 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
CM should clarify whether the economic condition of the state is bad or not: Jairam
मंडी। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि प्रदेश के आर्थिक हालात खराब हैं या नहीं। कभी सीएम बोल रहे कि हालात श्रीलंका जैसे होने वाले हैं और कभी कहते हैं कि हालात ठीक हैं। आखिर वह तय क्यों नहीं कर पा रहे कि असली हालात क्या हैं। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बयान जारी करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की खूब किरकिरी करवा रहे हैं। एक दिन विधानसभा के अंदर कहते हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, दूसरे दिन कहते है कि प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक हैं। फिर कहते हैं कि हम प्रदेश की आर्थिक हालत सही कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सदन में भी झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सच में समझ नहीं पा रहे है कि सरकार कहना और करना क्या चाह रही है। मुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्री सुबह कुछ कहते हैं और शाम को कुछ। सदन में कहते हैं कि सीपीएस, मंत्री और विधायक दो महीने का वेतन नहीं लेंगे और तीसरे महीने में एक साथ लेंगे, लेकिन उसी शाम को पता चलता है कि मुख्यमंत्री अपने करीबी मित्र का मानदेय 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेरचौक की घटना बहुत ही चिंता जनक
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने में रुचि नहीं दिखा रही है। मीडिया के माध्यम से पता चला कि नेरचौक अस्पताल में भी अराजक तत्वों ने घुस कर उत्पात मचाया है। प्रशिक्षु डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई है। प्रदेश में लोगों के जान की हिफाजत करने वाले डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई करे। हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed