फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM's announcement, Municipal Corporation Mandi will get a budget of 15 crores

सीएम का एलान, नगर निगम मंडी को मिलेगा 15 करोड़ का बजट

Mon, 16 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM's announcement, Municipal Corporation Mandi will get a budget of 15 crores
स्वतंत्रता दिवस पर मंडी के इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अपिर्त करते सीएम जय - फोटो : Mandi
मंडी। जिलेभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। उपमंडल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए गए। सेरी मंच पर राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वज फहराने के बाद पुलिस बल, गृहरक्षक के जवानों और अन्य की ओर से प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली। उपअधीक्षक प्रणब चौहान ने परेड की अगुवाई की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निगम मंडी को 15 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने की घोषणा की। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम के लिए यह बजट संजीवनी से कम नहीं होगा। नगर निगम में शामिल किए गए क्षेत्र में शहरी अधोसंरचना के विकास में यह राशि अहम होगी। सीएम ने कोविड काल के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में देश में सबसे अधिक सड़कें बनाने पर लोक निर्माण विभाग की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में बेहतरीन कार्य करने पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के प्रयासों को सराहा। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कार्यक्रम में विधायक कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जंवाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर, हीरा लाल, अनिल शर्मा, किशोरी लाल और प्रकाश राणा के अलावा नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed