फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM is making false statements against Leader of Opposition: Nihal

नेता प्रतिपक्ष पर झूठी बयानबाजी कर रहे सीएम : निहाल

Mon, 30 Dec 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM is making false statements against Leader of Opposition: Nihal
मंडी। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठ बोला। हिमाचल की जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा कर ठगा गया। मुख्यमंत्री और उनके मीडिया सलाहकार सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर झूठी बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को एक बार फिर अपने घोषणा पत्र को पढ़ लेना चाहिए। जयराम ठाकुर जनता की आवाज को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते प्रमुखता से हर रोज उठा रहे हैं जिस कारण मुख्यमंत्री की मित्र मंडली के सदस्य एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जयराम ठाकुर पर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने दोस्तों की फौज के खर्चों पर लगाम लगाने के बजाय युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गाें और कर्मियों को सताने का कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को ठगने वाली सरकार उन्हें 1500 रुपये नहीं दे पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed