फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Clinical and research opportunities available at AIIMS.

Mandi News: एम्स में मिलेंगे क्लीनिकल और शोध के अवसर

Sat, 19 Sep 2026 05:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
Clinical and research opportunities available at AIIMS.
मंडी। एएमआरयू से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए एम्स बिलासपुर में क्लीनिकल अनुभव और शोध गतिविधियों से जुड़ने के अवसर बढ़ेंगे। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। एमओयू पर एएमआरयू के कुलपति डॉ. डीके वर्मा और एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक आदान-प्रदान के साथ सेमिनार, सम्मेलन, कार्यशालाएं और अल्पकालिक पाठ्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विज्ञान, आयुष एकीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के उभरते क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों संस्थान अपनी प्रयोगशालाओं, अनुसंधान सुविधाओं, पुस्तकालयों और ई-संसाधनों का संस्थागत नीतियों के अनुसार साझा उपयोग कर सकेंगे। कौशल विकास, सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भी सहयोग किया जाएगा। एमओयू के तहत एएमआरयू से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को एम्स बिलासपुर में क्लीनिकल अनुभव, अस्पताल प्रशासन, जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अनुसंधान गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ शैक्षणिक, परीक्षा और शोध से जुड़ी गतिविधियों में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समझौता तीन वर्ष तक प्रभावी रहेगा। दोनों संस्थानों की सहमति और सक्षम प्राधिकारियों की मंजूरी से इसमें आवश्यक संशोधन या विस्तार किया जा सकेगा। इस अवसर पर एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश भवानी और एम्स बिलासपुर के डीन रिसर्च डॉ. अनुपम पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed