फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Civil security drills conducted in educational institutions

Mandi News: शैक्षणिक संस्थानों में नागरिक सुरक्षा पर करवाया पूर्वाभ्यास

Fri, 09 May 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Civil security drills conducted in educational institutions
मंडी। जिला मंडी में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास के तहत शुक्रवार दोपहर को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एयर रेड एवं शेल्टर ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा तैयारियों के संबंध में मॉक ड्रिल की गई। इसमें शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्रों ने पूरी गंभीरता से भाग लिया। युद्ध जैसी स्थिति में निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से परामर्श भी साझा किया गया।
विज्ञापन

छात्रों को बताया गया कि एयर रेड की स्थिति में कक्षाओं के भीतर किस तरह की सुरक्षा तकनीक का उपयोग किया जाता है। गिरने से बचने के लिए तुरंत ज़मीन पर बैठ जाओ। अपने सिर और गर्दन को अपने हाथों से ढक लो और एक मजबूत डेस्क या बेंच के नीचे शरण ले लो। अगर डेस्क नहीं हैं, तो अंदर की दीवार के सामने बैठो, झुको और अपने सिर को अपने हाथों से ढको।
विज्ञापन

यह भी बताया गया कि बिजली के उपकरण बंद करें। शिक्षकों या कक्षा मॉनिटरों को विस्फोट की स्थिति में आग या चिंगारी के जोखिम को कम करने के लिए तुरंत पंखे, लाइट और अन्य बिजली के उपकरण बंद कर देने चाहिए। सभी दरवाज़े और खिड़कियां, पर्दे इत्यादि बंद करें। इसके अलावा शिक्षकों को भी उनकी जिम्मेदारी बताई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed