फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   civic amenities

अनियमितता पर एक डिपो का लाइसेंस किया निलंबित

Thu, 12 Nov 2020 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
मंडी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं पर आयो​जत बैठक में चर्चा करते उपायुक्त मंडी ? - फोटो : Mandi
मंडी। उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में तीन महीने में 1332 औचक निरीक्षण किए गए। अनियमितताएं पाए जाने पर 26 डिपो संचालकों को जुर्माना किया गया। 5 मामलों में चेतावनी दी गई। एक डिपो का लाइसेंस निलंबित किया गया। विभिन्न अनियमितताओं पर 1 लाख 3 हजार 219 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आयोजित बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबधित अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साथ-साथ बाजार में उपलब्ध खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की भी समय-समय पर जांच के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणात्मक वस्तुएं मिलें। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में 789 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 3 लाख 11 हजार 731 राशन कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय अन्न योजना आदि के लाभार्थी शामिल हैं। डिजिटल राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। बैठक के दौरान उचित मूल्य की नई दुकानों के आवंटन बारे भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed