फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   civic amenities

नहीं आ रहा पानी, अब शाला-खमारला के बाशिंदे यह उठाएंगे कदम

Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
करसोग (मंडी)। बारिश और बर्फबारी होने के बाद भी करसोग क्षेत्र की तेबन पंचायत के शाला और खमारला गांवों में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों को टैंकों में स्टोर बारिश का पानी उबाल कर पीना पड़ रहा है। सर्दियों में इस बार औसत से अधिक बारिश और बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बावजूद शाला और खमारला गांवों में एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। पूर्व में भी इन दोनों गांवों के लिए 70 दिनों बाद आईपीएच विभाग ने पानी की सप्लाई दी थी। शादी-विवाह या अन्य समारोहों में ग्रामीणों को पैसा खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। महिला मंडल शाला की प्रधान कृष्णा शर्मा, महादेव युवक मंडल शाला के प्रधान महेंद्र कुमार, सुशीला, नीतू, शीला शर्मा, कृष्णा शर्मा, संतोष, चमन लाल, मनोज कुमार, प्रताप चंद, ओम प्रकाश, राधा कृष्ण आदि का कहना है कि स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से समस्या उठाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में सरकार और विभाग के प्रति खासा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से उनके नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी। ग्रामीणों को पैसे देकर गाड़ियों में पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग हर माह पानी का बिल वसूल रहा है तो फिर पानी क्यों नहीं दिया जा रहा। गुस्साए लोगों का कहना है कि यदि अब भी समस्या को स्थानीय प्रशासन एवं विभाग ने समाधान नहीं किया तो ग्रामीणों को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग करसोग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भूपल का कहना है कि लो वोल्टेज और पानी लिफ्ट के लिए लगाए पंप खराब होने से पिछले कुछ दिनों से समस्या आई पेश आ रही थी। अब पंप की रिपेयर करवा दी गई है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति निर्धारित समय पर की जा रही है। उपरोक्त गांवों में हैंडपंप भी लगाए हैं। लोगों को पेयजल किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए विभाग ने बाईपास पेयजल लाइन भी बिछाई जा रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed