फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   civic amenities

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, बेटा ले गया साथ

Fri, 31 Jan 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
करसोग (मंडी)। दर-दर भटक रही 72 वर्षीय देवली देवी को आखिर बेटे के घर ठिकाना मिल ही गया। महिला के बेटे ने पत्नी के साथ करसोग अस्पताल पहुंच कर मां को अपने साथ रखने की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। सर्दी के मौसम में दर दर की ठोकरें खा रही बुजुर्ग महिला के बारे में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मजबूर देवली देवी को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन

महिला का बेटा सेवानंद जो रामपुर में रह रहा है, पत्नी के साथ रातोंरात करसोग अस्पताल पहुंचा और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वृद्ध मां को अपने साथ रामपुर ले गया। मां ने भी वृद्ध आश्रम जाने का विचार त्याग कर बेटे के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर देवली देवी को बेटे के सपुर्द कर दिया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण देवली देवी दो दिनों से करसोग के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन थी। वृद्ध महिला के साथ कोई अटेंडेंट न होने के कारण प्रशासन ने एक पुलिस कर्मचारी को देखरेख के लिए तैनात कर रखा था।
विज्ञापन

सेवानंद ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली तो वह उनको लेने तुरंत वहां पहुंच गया। कहा कि उसके पिता के देहांत के बाद माता ससुराल कुमारसैन में रह रही थी। अचानक देवली देवी करसोग के ममेल आ गई। इस दौरान वृद्ध महिला किसी तरह करसोग के सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने महिला के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वृद्ध महिला को एसडीएम के समक्ष पेश करते हुए उसे बसंतपुर स्थित वृद्ध आश्रम की औपचारिकताएं पूरी न होने तक सिविल अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट करवाया था। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि देवली देवी को उनकी सहमति के बाद बेटे के सपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed