फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU will intensify the struggle for the demands of the workers: Vijendra

मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्ष तेज करेगी सीटू : विजेंद्र

Fri, 27 Feb 2026 04:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
CITU will intensify the struggle for the demands of the workers: Vijendra
मंडी के तारा चंद भवन में आयोजित बैठक में लिए निर्णय
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को लेकर 8 जून को शिमला में होगी महारैली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कॉमरेड तारा चंद भवन मंडी में विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य महासचिव प्रेम गौतम उपस्थित रहे। बैठक में मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने की योजना तैयार की गई।
धर्मपुर मंडल में 169 आउटसोर्स मजदूरों को नौकरी से निकालने की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें बहाल करने की मांग की गई। निर्णय लिया कि रेहड़ी फड़ी यूनियन का राज्य सम्मेलन 9 अप्रैल को मंडी में आयोजित किया जाएगा। एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर 7 मार्च को शिमला में एनएचएम, कंपनी और यूनियन के बीच त्रिपक्षीय बैठक होगी। इसके अलावा सफाई, सीवेज, एसबीआई, मल्टी टास्क मजदूरों की मांगों के बारे में भी चर्चा की गई और इनके लिए भी आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आशा वर्करों की राज्य स्तरीय बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। सीटू 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और 23 मार्च शहीदी दिवस पर भी सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगा। वहीं आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को लेकर 8 जून को शिमला में महारैली आयोजित की जाएगी। मिड-डे मील वर्करों की मांगों को लेकर 22 जून को शिमला में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed