फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU laid siege to labor office in Mandi

मंडी में सीटू ने किया लेबर आफिस का घेराव

Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
CITU laid siege to labor office in Mandi
मंडी में फोरलेन निर्माण यूनियन के सदस्य लेबर आफिस का घेराव करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। सीटू से संबंधित फोरलेन निर्माण मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर मंडी लेबर ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। मजदूरों ने दो घंटे तक कार्यालय का घेराव किया और मांगपत्र श्रम अधिकारी प्यारे लाल को सौंपा। इसमें उन्होंने मजदूरों का पंजीकरण करवाने और लाभ जारी करने के लिए समय सीमा निर्धारित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

सभी मजदूरों का पंजीकरण 15 दिनों में करने और लाभ तीन महीने में जारी करने, कार्ड प्रदान करने और वित्तीय लाभ जारी करने का आग्रह किया है। यूनियन के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि लेबर ऑफिस की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पंजीकृत मजदूरों को लाभ दिलाने में श्रम विभाग असफल रहा है। मंडी लेबर ऑफिस में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का कार्य पिछले आठ महीनों से नहीं हो रहा है और मजदूरों का पंजीकरण कराने के लिए महीनों लग रहे हैं। 20 हजार से ज्यादा मजदूरों के पंजीकरण कार्ड और नवीनीकरण का काम नहीं हो रहा है। फोरलेन में काम कर रहे हजारों मजदूरों के कार्ड न बनने से मजदूरों को बोर्ड के निर्धारित लाभ नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न तो कंपनियां और न ही लेबर ऑफिसर इस बारे गंभीर हैं। इस कारण नेला और मलोरी साइटों पर काम कर रहे 500 से अधिक निर्माण मजदूरों का पंजीकरण नहीं हो पाया है।

अब यूनियन को सड़कों पर उतरना पड़ा है। इस मौके पर सह सचिव गोपेंद्र शर्मा, यूनियन के प्रधान ललित कुमार, सचिव राजेंद्र सिंह, मनोहर लाल, पीतांबर, मोरध्वज और जनवादी नौजवान सभा के सचिव सुरेश सरवाल, चेतन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed