फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Citizens came out in protest against the indoor stadium in Paddal

Mandi News: पड्डल में इंडोर स्टेडियम के विरोध में उतरे शहरवासी

Mon, 19 Aug 2024 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 19 Aug 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Citizens came out in protest against the indoor stadium in Paddal
सर्व देवता कमेटी के बाद अब शहर के वरिष्ठ नागरिक बोले- निर्माण हरगिज मंजूर नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड में इंडोर स्टेडियम बनाने को लेकर शहरवासी विरोध में उतर आए हैं। सर्व देवता कमेटी के बाद सिटीजन काउंसिल मंडी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यहां स्टेडियम का निर्माण हरगिज मंजूर नहीं होगा। इसे लेकर उन्होंने उपायुक्त मंडी को भी पत्राचार किया है।
सिटीजन काउंसिल के पदाधिकारियों का कहना है कि पड्डल शहर का एकमात्र ग्राउंड है और वहां खेल संबंधी गतिविधियों के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला भी आयोजित किया जाता है। यदि ऊपरी पड्डल ग्राउंड, जिमखाना क्लब के साथ, इंडोर स्टेडियम बनाते हैं तो बच्चों से संबंधित मनोरंजन खेलें, झूले आदि कहां लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्वदेवता कमेटी पहले ही इस विषय में आपत्ति दर्ज करवा चुकी है। पदाधिकारियों का कहना है कि पड्डल मैदान के साथ वल्लभ कॉलेज में भी बिना किसी प्लान के ढांचे बनाए जा रहे हैं, जिन्हें लेकर कोई पूछने वाला नहीं है। काउंसिल के प्रधान ओपी कपूर ने कहा कि पड्डल में इंडोर स्टेडियम को बनाने का विचार छोड़कर उसे किसी और उचित स्थान पर बनाया जाना चाहिए, ताकि यहां होने वाली खेलें और आयोजन प्रभावित न हों। इसे लेकर फिर से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
17 अगस्त शनिवार को स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा था कि पड्डल के पुराने मैदान में दो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 26 करोड़ से बनाए जाएंगे। इन कांप्लेक्स पर नीचे पार्किंग और ऊपर स्पोर्ट्स की सुविधा रहेगी। इसके लिए प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अब इसका विरोध शुरू हो गया है।

बॉक्स
जो बने हैं उनकी रिपेयर की नहीं करते बात
शहर में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की विधायक कभी बात नहीं करते। रिपेयर न होने से उनका सही तरीके से इस्तेमाल भी नहीं हो रहा। पड्डल में इंडोर स्टेडियम बनते हैं तो मेले के दौरान देवता कहां बैठेंगे, झूले कहां लगेंगे। कई कार्यक्रम प्रभावित होंगे। अगर जनता यहां इंडोर स्टेडियम का विरोध कर रही है तो वे उनके साथ हैं। इंडोर स्टेडियम साइगलू, कोटली या खलियार की तरफ भी बनाया जा सकता है।

-चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेत्री


पड्डल के बजाय दूसरी जगह बनाएं स्टेडियम
मंडी शहर के लिए इंडोर स्टेडियम जरूरी है, लेकिन पड्डल की ऐतिहासिकता को देखते हुए इससे छेड़ना सही नहीं है। पड्डल को छोड़कर इसे दूसरी जगह भी बनाया जा सकता है। पड्डल में काफी कार्यक्रम और आयोजन होते हैं। ऐसे में इसे दूसरी जगह पर बनाने का विचार करना चाहिए।
-प्रवीण शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed