{"_id":"682a229ce9c7fd81f2087b3f","slug":"cisf-should-be-deployed-in-pandoh-area-khem-chand-mandi-news-c-90-1-mnd1001-156437-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोह क्षेत्र में तैनात की जाए सीआईएसएफ : खेम चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह क्षेत्र में तैनात की जाए सीआईएसएफ : खेम चंद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह बांध की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों की तैनाती क्षेत्र के अन्य हिस्सों में करने की मांग उठी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती बीबीएमबी परियोजना की वर्कशॉप और रिहायशी काॅलोनी के प्रवेशद्वारों में करने की मांग उठाई है। कहा कि सीआईएसएफ के डर से पंडोह बांध के आसपास असामाजिक तत्व पूरी तरह से गायब हो गए हैं। बांध क्षेत्र को छोड़कर अन्य कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्व चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
सियोग जागर वार्ड से बीडीसी सदस्य खेम चंद, पंडोह की प्रधान गीता देवी, सियोग की प्रधान वीना महंत, उपप्रधान फतेह राम और देशराज ने कहा कि सीआईएसएफ के जवान जिस तरह से सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं, वह सराहनीय है।
इन जवानों की अन्य स्थानों पर भी तैनाती की जानी चाहिए। बीबीएमबी परियोजना की वर्कशॉप और रिहायशी काॅलोनी में आए दिन देखने को मिलता है कि बहुत सी चोरी की घटनाएं पेश आ रही हैं। सीआईएसएफ की तैनाती से इन घटनाओं पर विराम लग सकता है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे जल्द ही इस विषय को लेकर बीबीएमबी प्रबंधन के अधिकारियों और मंडी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें अपना मांगपत्र भी सौंपेंगे।
विज्ञापन
....