फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Choti Kashi Mandi is painted in the colors of Mahashivratri.

Mandi News: महाशिवरात्रि के रंग में रंगी छोटी काशी मंडी

Mon, 16 Feb 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Feb 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
Choti Kashi Mandi is painted in the colors of Mahashivratri.
मंडी में महा​शिवरात्रि  पर  बाबा भूतनाथ के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें। संवाद
भूतनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से लगीं भक्तों की कतारें
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्यूआरटी की तैनात
जिलेभर के शिवालयों में सुबह से उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाशिवरात्रि पर्व शुरू होते ही रविवार सुबह से छोटी काशी मंडी बाबा भूतनाथ के रंग में रंग गई। मंदिर के मुख्यद्वार से स्वयंभू शिव लिंग और पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया। एक माह पूर्व तारा रात्रि से शनिवार आधी रात तक शिवलिंग पर चढ़ाए मक्खन रूपी घृतमंडल को उतारकर इसे वास्तविक स्वरूप में लाया गया। रूद्राभिषेक करने के बाद सुबह चार बजे से श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। दर्शनों के लिए श्रद्धालु शाम छह बजे तक लंबी कतारों में लगे रहे।
घृतमंडल से उतारे मक्खन को श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भूतनाथ मंदिर और शहर भर में क्यूआरटी दल तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह चार बजे से बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर से डाकघर मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शनों के लिए दूर-दूर से मंडी पहुंच हैं। बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना करने और भोग लगाने के लिए श्रद्धालुओं ने धूप-दीप, दूध, दही, भांग-धतुरा, बिल्व पत्ती चढ़ा कर दर्शन किए। मंडी शहर से टारना निवासी मीना देवी, बैहना से विमला देवी, मंडी कॉलेज में स्नातक कर रही बरोट लोहारड़ी से करीना व प्रीति ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से कतारों में खड़े हैं। 12 बजे तक मंदिर के मुख्य तक ही पहुंच पाए हैं। बताया कि हर बार की तरह उन्होंने व्रत रखा है और बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि बाबा भूतनाथ में सुबह 3:00 बजे से महाशिवरात्रि पर्व का आगाज को गया है। श्रद्धालु दिन भर बाबा के जयकारे लगाते हुए दर्शन करते रहे।

मंडी में महाशिवरात्रि  पर  बाबा भूतनाथ के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें। संवाद

मंडी में महाशिवरात्रि  पर  बाबा भूतनाथ के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed