फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chitta smuggling case Challan filed against Mombatti

Mandi News: चिट्टा तस्करी मामला... मोमबत्ती, उसके बेटे और भांजे के खिलाफ चालान दायर

Thu, 19 Dec 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chitta smuggling case Challan filed against Mombatti
मंडी। बहुचर्चित मोमबत्ती चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। जिला मुख्यालय के जेल रोड में बनाए मकान में रेडकर 34 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ी उमा देवी उर्फ मोमबत्ती, उसके बेटे वरुण और पंजाब निवासी उनके भांजे अभिषेक के खिलाफ पुलिस ने चालान अदालत में दायर कर दिया है।
विज्ञापन

जेल रोड में रहने वाली मोमबत्ती के घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस संबंध में 16 अक्तूबर 2024 को सदर थाना में केस दर्ज किया गया था। मोमबत्ती के अलावा उसका बेटा वरुण और भांजे अभिषेक निवासी रोजड़ी तहसील व जिला जालंधर पंजाब मौके पर गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

जब पुलिस टीम घर की तलाशी के लिए गई थी तो मोमबत्ती ने अपने घर में बांधे कुत्ते भी पुलिस के पीछे छोड़े थे, जिन्हें मांस खिलाकर पुलिस ने काबू किया था। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय मंडी में अब चालान दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मोमबत्ती के खिलाफ पहले भी चिट्टा तस्करी के इस दर्ज हैं। यह मामला उजागर होने के बाद मोमबत्ती के घर को लेकर भी निशानदेही की प्रक्रिया अमल पर लाई गई थी।
उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि नियमानुसार जांच पड़ताल के बाद अदालत में चालान दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed