फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chitta recovered from three youths coming from Chandigarh in Thar

Mandi News: चंडीगढ़ से थार में आ रहे तीन युवकों से बरामद किया चिट्टा

Mon, 31 Mar 2025 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Chitta recovered from three youths coming from Chandigarh in Thar
मंडी। सदर पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार छह ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंडीगढ़ से थार में मंडी की तरफ आ रहे थे। उनकी पहचान नगर निगम मंडी के वार्ड-2 पुरानी मंडी के यतिन कपूर उर्फ गोली, राहुल शर्मा निवासी पुरानी मंडी और शौर्य गुलेरिया निवासी गांव पधियूं के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ से मंडी आ रहे हैं।
विज्ञापन

मलोरी टनल के पास नाका लगाया गया। इस दौरान आरोपियों की थार को रोका और तलाशी लेने पर वाहन से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यतिन कपूर कई सालों से नशे के धंधे में संलिप्त था। यह पुलिस की रडार में भी था। चिट्टा के खिलाफ अभियान चलाने वाले समाजसेवियों और पुलिस को भी इसकी सूचना थी।
विज्ञापन

आरोपी यतिन की पुरानी मंडी में दुकान है। हाल ही में आरोपी ने थार वाहन खरीदी था। आरोपी अपने साथ उन्हीं दोस्तों को साथ रखता था जो नशा नहीं करते थे। उधर, सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
शिमला पुलिस ने भी कसा मंडी के तस्करों पर शिकंजा
मंडी जिले के चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस ने भी शिकंजा कसा है। अभी तक एक युवती समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी चिट्टा तस्कर सोनू गैंग से जुड़े थे। इनमें हुकम चंद (28), महेंद्र कुमार (26), विमल ठाकुर (25), टंकेश्वर दत्त (25), सोहन लाल (25) करसोग क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके साथ टकोली, पनारसा की युवती गीता (25) को भी गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद मंडी पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed