{"_id":"6832ebaf0a023ee14a06bcc0","slug":"children-ran-for-de-addiction-neha-aashish-came-first-mandi-news-c-90-1-mnd1001-157229-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशामुक्ति के लिए दौड़े बच्चे, नेहा-आशीष रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशामुक्ति के लिए दौड़े बच्चे, नेहा-आशीष रहे प्रथम
विज्ञापन
सज्याओपिपलू में नशा भगाओ, युवा और भविष्य बचाओ अभियान में दौड़ का किया आयोजन
विभिन्न स्कूलों के 117 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। नशा भगाओ, युवा और भविष्य बचाओ अभियान के तहत सज्याओपिपलू में स्कूली बच्चों की दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई। 16 साल से कम आयु वर्ग की लड़कियों में नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ईशा दूसरे, शगुन वर्मा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में आशीष राणा ने पहला, आशीष कुमार ने दूसरा और आयुष भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
16 से 18 आयु वर्ग में लड़कियों में अंजली प्रथम, निशाता द्वितीय और पायल तृतीय रहीं। लड़कों में अनुराग पहले, शुभम दूसरे और अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। सेवानिवृत्त प्राचार्य वीना राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। दौड़ का आयोजन धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति, मंडी साक्षरता और ज्ञान विज्ञान समिति तथा इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा यूनिट ने किया। इसमें भराड़ी उत्कृष्ट विद्यालय, लौंगनी, हुक्कल, घरवासड़ा सरकारी स्कूलों के अलावा जोढन और भराड़ी पब्लिक स्कूलों के 117 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रिलायंस कंपनी के निदेशक डाॅ. अश्वनी राठौर, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह, मंडी साक्षरता समिति की सचिव सुनीता बिष्ट और प्रधानाचार्य भोलादत्त कश्यप ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भराड़ी उत्कृष्ट विद्यालय के तीन मेधावियों को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि वीना राठौर ने कहा कि नशे पर जन भागीदारी और जन अभियान चला कर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए धर्मपुर में शुरू किए अभियान को अच्छी पहल बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नशा मुक्ति अभियान समिति का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
........