फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhinj will be held for the first time in Kuthah fair

Mandi News: कुथाह मेले में पहली बार होगी छिंज

Thu, 01 May 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Chhinj will be held for the first time in Kuthah fair
22 से 31 मई तक होगा मेला, पांच सांस्कृतिक संध्याओं में धमाल मचाएंगे कलाकार
विज्ञापन


एसडीएम ने विभागों, पंचायत सदस्यों से की बैठक, बनाई रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। जिलास्तरीय कुथाह मेले में वॉलीबाल, कबड्डी के अलावा पहली बार छिंज का भी आयोजन होगा। रस्साकशी, मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र होंगी। पांच सांस्कृतिक संध्याओं में लोक गायक धमाल मचाएंगे। महिला मंडल, युवक मंडल, स्कूल और कॉलेज के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र में 22 से 31 मई तक जिला स्तरीय कुथाह मेला आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले में मैदान ठेके पर नहीं दिया जाएगा। प्रशासन स्वयं एक-एक प्लाट बेचेगा, जिससे छोटे व्यापारियों को कम किराए में दुकानें मिलेंगी। व्यापारियों को 5 जून तक मैदान खाली करना होगा। कुथाह मेला गुच्छी के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है और स्थानीय देवता महादेव तुंगासी और देवी महामाया इसकी शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम थुनाग लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में सभी विभागों और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें मेले की रूपरेखा और समितियों के गठन पर चर्चा की गई। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि मेले की विस्तृत रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मुख्यमंत्री को किया जा रहा आमंत्रित
मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है। कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया जाएगा। जंजैहली क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाएं उद्घाटन के लिए तैयार हैं। इनमें सड़कें, जंजैहली बस अड्डा और लघु सचिवालय भवन प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री इन योजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed