फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chetram elected as the head of the part-time revenue assistant union

चेतराम चुने अंशकालीन राजस्व सहायक संघ के बने प्रधान

Sun, 16 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chetram elected as the head of the part-time revenue assistant union
मंडी के तहत कोटली के साईगलू में बैठक करते अंशकालीन राजस्व सहायक संघ के कार्यकर्ता - फोटो : Mandi
मंडी। राजस्व विभाग अंशकालीन राजस्व सहायक संघ की बैठक कोटली के साईंगलू में हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और राजस्व विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ओंकार शर्मा से मांग की कि उन्हें इस सत्र के दौरान अंशकालीन से अनुबंध में लाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में कोटली तहसील के सभी अंशकालीन राजस्व सहायकों ने भाग लिया। बैठक में कोटली इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान चेतराम, उप प्रधान जीवन लाल, सचिव घनश्याम तथा सह सचिव रमा ठाकुर को चुना गया। बैठक में उपस्थित कर्मियों को नवनिर्वाचित प्रधान चेतराम ने कहा कि राजस्व विभाग में अंशकालीक सहायक सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति 2016 में हुई तथा वर्तमान समय में उन्हें मानदेय के तौर पर मात्र 4100 मिल रहे हैं। सरकार ने अनुबंध कर्मियों का कार्यकाल 8 साल से 6 से 5 और फिर 3 तथा अब 2 साल कर दिया मगर अंशकालिक राजस्व सहायकों के लिए अनुबंध में आने के लिए मात्र 1 साल की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि 2016 से लेकर उन्हें 6 साल हो चुके हैं, मगर अभी भी वह अंशकालिक का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed