फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cheque bounce case: Appeal dismissed, 10-month sentence upheld

चेक बाउंस केस : अपील खारिज, 10 माह की सजा बरकरार

Thu, 09 Oct 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 Oct 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Cheque bounce case: Appeal dismissed, 10-month sentence upheld
मंडी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुंदरनगर (अपीलीय अदालत) की अदालत ने चेक बाउंस मामले में अजय कुमार की अपील खारिज कर दी। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है जिसमें दोषी को चेक बाउंस मामले में 10 माह के साधारण कारावास और 5.80 लाख रुपये मुआवजे के भुगतान का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक (अब केनरा बैंक में विलय) की सुंदरनगर शाखा ने वर्ष 2018 में अजय कुमार निवासी गांव मल्हाणू तहसील बल्ह के विरुद्ध शिकायत दायर की थी। बैंक का आरोप था कि अजय कुमार ने बैंक से कैश क्रेडिट लिमिट के तहत ऋण लिया था लेकिन नियमानुसार किस्तें अदा नहीं कीं।
विज्ञापन

बैंक की देनदारी चुकाने के लिए आरोपी ने 18 नवंबर 2017 को 5,36,932 रुपये का चेक जारी किया। जब बैंक ने चेक प्रस्तुत किया तो वह खाता बंद होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने 22 नवंबर 2017 को कानूनी नोटिस भेजा लेकिन उसने न तो जवाब दिया और न ही भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 नवंबर 2024 को सुंदरनगर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया था।
अजय कुमार ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था और बैंक ने उसका दुरुपयोग किया लेकिन अदालत ने पाया कि दोषी ने स्वयं माना था कि उसने बैंक से 5 लाख रुपये का ऋण लिया था और नियमित भुगतान नहीं किया था।

सभी तथ्यों व साक्ष्यों पर विचार के बाद अदालत ने कहा कि निचली अदालत ने सबूतों का सही मूल्यांकन किया है। अदालत ने अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के निर्णय को पूर्ण रूप से बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed